होली पर 10 वाक्य | 10 Lines on Holi in Hindi

10 Lines on Holi in Hindi: होली पर 10 वाक्‍य कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 और 10 के लिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय और नेपाली लोगों का त्योहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली रंगो तथा हंसी खुशी का त्योहार है। यह भारत के एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्यौहार जो आज विश्व भर में मनाया जाने लगा है।

होली पर 10 वाक्य | 10 Lines on Holi in Hindi

होली पर 10 लाइन class 5

  • होली हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है जिसे हर साल धूमधाम से मनाया जाता है।
  • होली के दिन सभी लोग अपने मित्रों तथा परिवारजनों के पास जाकर एक दूसरे पर रंग लगाते हैं।
  • हर साल होली फागुन मास के महीने में मनाई जाती है।
  • होली के दिन सभी लोग अपने घरों में अलग अलग तरीके के पकवान बनाते हैं।
  • होली से एक दिन पूर्व होने वाले होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है।
  • हर साल होली के पहले दिन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है।
  • होली के त्यौहार को भारत व अन्य देशों में बड़े ही उत्सव के साथ मनाया जाता है।
  • होली के दिन सभी लोग अपनी पूर्व की रंजिशो को बुलाकर एक–दूसरे को साथ प्यार से रंग लगाते हैं।
  • सभी लोगों को होली के दिन गुलाल का प्रयोग करना चाहिए एवं हानिकारक केमिकल युक्त रंगों के प्रयोग से बचना चाहिए।

होली पर 10 लाइन class 6

  • होली को अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक माना जाता है।
  • इस त्यौहार को भक्त प्रहलाद की याद में मनाया जाता है।
  • होली से एक दिन पूर्व सभी लोग मिलकर मौज मस्ती के साथ होलिका दहन करते हैं।
  • होली के दिन सभी घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए एवं अपने मित्रों के साथ उन्हें बांटे जाते हैं।
  • होली एक प्रसिद्ध हिंदू त्योहार है किंतु इसे विभिन्न धर्मों के लोगों द्वारा मनाया जाता है।
  • कई लोगों द्वारा होली में रसायन युक्त रंगों का प्रयोग किया जाता है जो कि हमारे लिए हानिकारक है।
  • इसलिए हमें यह रसायन युक्त रंगों के उपयोग से बचना चाहिए एवं गुलाल का प्रयोग करना चाहिए।
  • होली के दिन ही भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद को होलिका से बचाया था।
  • होली के दिन रोड पर चलते वाहनों पर पानी से भरे गुब्बारे व पिचकारी का इस्तेमाल ना करें इससे दुर्घटना हो सकती है।
  • होली में हमें अपनी त्वचा का पूरा ध्यान रखना चाहिए एवं अपनी आंखों को बचाने के लिए चश्मे का प्रयोग करना चाहिए।

होली पर 15 लाइन निबंध

  • होली एक प्रसिद्ध भारतीय त्योहार है जैसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है।
  • होली हर वर्ष हिंदू कैलेंडर के मुताबिक फाल्गुन मास के पूर्णिमा के दिन मनाया जाती है।
  • होली के त्यौहार के पीछे प्रहलाद और हिरण्यकश्यप की पौराणिक कथा है।
  • होली से एक दिन पूर्व होने वाले होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में माना जाता है।
  • होलिका दहन के दिन सभी लोग अपने घरों से लकड़ियां, गोबर के उपले और घर में बने कुछ पकवानों को लेकर सब एकत्रित होते हैं एवं उन्हें अग्नि को समर्पित करते हैं।
  • होली के दिन सभी लोग अपने आपसी झगड़ों को भूल कर एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं।
  • होली हम सभी के बीच आपसी रंजिशो को मिटाकर मित्रता एवं भाईचारे की भावना को बढ़ाती है।
  • होली की शाम को लोग नए वस्त्र पहनते हैं एवं अपने रिश्तेदारों को होली की बधाई देने उनके घर जाते हैं।
  • होली बच्चों का मनपसंद त्योहार है और वह इसके लिए साल भर इंतजार करते हैं।
  • होली के दिन बच्चों द्वारा पिचकारी, गुब्बारे एवं अन्य प्रकार के खिलौनों द्वारा रंग एक दूसरे को लगाते हैं।
  • होली में एक विशेष प्रकार का पेय पदार्थ बनाया जाता है जिसे आपसी भाषा में ठंडाई का नाम दिया जाता है।
  • इश विशेष पेय पदार्थ में भांग, दूध, दही आदि का प्रयोग किया जाता है।
  • होली के मौके पर लोग पुराने झगड़ों को भूलकर खुशी के साथ नए रिश्ते की शुरुआत करते हैं।
  • पूरे भारत में अलग-अलग राज्यों पर अलग-अलग प्रकार की होली मनाई जाती है एवं अलग-अलग नाम दिए जाते हैं।
  • पूरे विश्व में भारत के उत्तर प्रदेश के मथुरा और बनारस की होली प्रसिद्ध है।
  • होलिका दहन में लोग अलाव जलाते हैं और भगवान से उनकी सलामती की दुआ करते हैं।
  • होली हम सभी लोगों के बीच प्यार खुशी एकता और भाईचारे के संदेश को फैलाती है।

इन्‍हें भी पढ़ें

निष्‍कर्ष

तो आप सभी को “होली पर 10 वाक्य | 10 Lines on Holi in Hindi” के बारे में सारी जानकारी प्राप्‍त हो गई होगी। हमें पूरी उम्‍मीद हैं कि आपको यह जानकारी बहुत पसंद आयी होगी। अगर आपके कोई प्रश्‍न हो तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछे और पोस्‍ट को अपने सोशल मीडिया और दोस्‍तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now