Shabd Kise Kahte Hain | शब्‍द की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण

Shabd kise kahte Hain:- हेलो स्‍टूडेंट्स, आज हम इस आर्टिकल में शब्‍द की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण (Shabd in hindi) के बारे में पढ़ेंगे| यह हिंदी व्‍याकरण का एक महत्‍वपूर्ण टॉपिक है जिसे हर एक विद्यार्थी को जानना जरूरी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Shabd Kise Kahte Hain | शब्‍द की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण

शब्‍द किसे कहते हैं (Shabd Kise Kahte Hain)

एक या उससे अधिक वर्णों से बनी हुई स्‍वतंत्र सार्थक ध्‍वनि शब्‍द कहलाती है। किसी भाषा में अनेक सार्थक शब्‍दों का प्रयोग किया जाता है तब वह एक वाक्‍य का रूप लेकर पूर्ण अभिव्‍यक्ति करने में सक्षम हो पाता है। यह स्‍थाई नहीं होते, यह परिवर्तनशील होते हैं, यह समाज परिवेश और आवश्‍यकता के अनुसार जुड़ते हैं तथा विलुप्‍त होते जाते हैं।

जैसे पूर्व समय में व्‍यापार विनिमय का विभिन्‍न साधन था उस समय जो शब्‍द – सेर, सवा सेर, कुंटल, तोला, मासा, आदि का प्रयोग किया जाता था आज वह प्रयोग में नहीं है।

शब्‍द भाषा की छोटी इकाई होती है। दो या अधिक वर्णन को जोड़ने पर इस का निर्माण होता है, उसी प्रकार दो या अधिक शब्‍दों के जोड़ से भाषा का निर्माण होता है। व्‍यक्ति सामाजिक प्राणी है और समझदार भी इसलिए वह अपने अभिव्‍यक्ति के लिए भाषा का प्रयोग करता है।

शब्‍द की क्‍या परिभाषा है? (Shabd ki Paribhasha)

एक या एक से अधिक वर्णो से बने सार्थक ध्‍वनि समूह को शब्‍द कहते हैं। दो या दो से अधिक वर्णो से बने ऐसे समूह को ‘शब्‍द‘ कहते है, जिसका कोई न कोई अर्थ अवश्‍य हो।

शब्‍द के प्रकार – Shabd Ke Prakar

तत्‍सम शब्‍द :-

जो शब्‍द संस्‍कृत से हिन्‍दी में ज्‍यो के त्‍यों अर्थात बिना परिवर्तन के ले लिए गए है

जैसे – अग्नि, पृथ्‍वी, रात्रि

तद्भव शब्‍द :-

तत्‍सम (संस्‍कृत) के वे शब्‍द है जो कुछ बिगड़ कर हिन्‍दी में प्रचलित हो गए है

जैसे:- हस्‍त से ‘हाथ’, कर्ण से ‘कान’

देशी शब्‍द :-

जो शब्‍द स्‍थानीय भाषाओं में से हिन्‍दी में प्रयुक्‍त होते है

जैसे:- रोड़ा, बैंगन, सेब

संकर शब्‍द :-

दो भाषाओं के मेल से बने शब्‍द संकर कहलाते है

जैसे:-

खून+पसीना                बे+डोल

फारसी+हिन्‍दी               जेल+खाना

टिकट+घर                 अंग्रेजी+हिन्‍दी    

विदेशी शब्‍द :-

वे शब्‍द जो विदेशी भाषाओं से हिन्‍दी में आए है।

अरबी के शब्‍द:- अखबार, आदत, आखिर, अमीर, ईनाम, ईमान, उम्र, औरत, कसूर, कसरत, कानून, किताब, खबर, जनाब, जलिम, तहसील, तकदीर, तबादला, नशा, फायदा, मुल्‍ला, मजहब, मतलब, हकीम, शराब

फारसी के शब्‍द:- अदा, अगर, आमदनी, आईना, आवाज, आसमान, कमीना, कारीगर, किशमिश, खुश, गवाह, चादर, चश्‍मा, चेहरा, जिगर, जोश, दफ्तर, दवा, दीवार, दिलेर, दलाल, पाजामा, परहेज, बेकार, बेरहम, मजदूर, सरदार, सौदागर

अंग्रेजी के शब्‍द:- अफसर, अपील, कमेटी, कलक्‍टर, गिलास, अस्‍पताल, गैस, टिकट, कुली, लालटेन, रजिस्‍टर

जापानी के शब्‍द:- रिक्‍शा

चीनी के शब्‍द:- चाय, लीची, चीनी

रचना या बनावट के आधार पर शब्‍द के भेद:-

  1. रूढ़:- जो अन्‍य शब्‍दों के योग से न बने हों

जैसे:- कमल, घोड़ा, जल

  • यौगिक- जो दो शब्‍दों में योग से बनते है

जैसे:- पाठशाला = पाठ+शाला,

विद्यालय = विद्या+आलय

  • योगरूढ़:- जो शब्‍द दो या दो से अधिक शब्‍दों के योग से बने हों तथा किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हों उन्‍हें योगरूढ़ शब्‍द कहते है।

जैसे:- दशानन, लम्‍बोदर

FAQ:

शब्‍द की परिभाषा क्‍या हैं?

एक या एक से अधिक वर्णों से बने सार्थ ध्‍वनि समूह को शब्‍द कहते हैं। दो या दो से अधिक वर्णों से बने ऐसे समूह को ‘शब्‍द’ कहते हैं। जिसका कोई न कोई अर्थ अवश्‍य हो।

शब्‍द किसे कहते हैं?

एक या उससे अधिक वर्णों से बनी हुई स्‍वतंत्र सार्थक ध्‍वनि शब्‍द कहलाती है।

शब्‍द कितने प्रकार के होते हैं?

रचना के आधार पर शब्‍द तीन प्रकार के होते हैं – रूढ़ शब्‍द, यौगिक शब्‍द, योगरूढ़ शब्‍द

इन्‍हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now